पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वन अफसरों से मारपीट, 7 पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोड़ला थाना क्षेत्र के मुड़घुसरी जंगल के पास ग्राम बीजापानी में 8 मार्च को सर्चिंग के लिए निकले वन अफसरों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी। मामले में ग्राम पंचायत सिंघारी के पंचराम पोर्ते समेत 7 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर डिप्टी रेंजर रंजीत पटेल के खिलाफ भी काउंटर केस दर्ज किया गया है।

बोड़ला टीआई संतराम सोनी ने बताया कि वन अफसरों की शिकायत पर आरोपी पंचराम पोर्ते समेत 7 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 332, 149, 353, 186, 506, 294, 147 के तहत अपराध दर्ज हुआ है। इसी तरह ग्रामीणों की शिकायत पर डिप्टी रेंजर रंजीत पटेल के खिलाफ धारा 294, 323 के तहत काउंटर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...