- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Cg Youth Scientist Congress Organized On 25th 26th
छग युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का आयोजन 25, 26 को
कवर्धा|18वीं छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस 2020 का आयोजन राजधानी रायपुर में 25 और 26 मार्च को होगा। इसका मुख्य उद्देश्य उभरते हुए युवा वैज्ञानिकों को अनुसंधान गतिविधियों के लिए प्रेरणा देना है। इसमें 19 विषयों में शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। युवा वैज्ञानिक कांग्रेस में 32 से 35 आयु समूह के पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ ही कम से कम दो वर्ष का शोघ कार्य से जुड़े युवाओं को इसमें आमंत्रित किया गया है। मेडिसिन और इंजीनियरिंग क्षेत्र के स्नातक युवा भी शामिल हो सकेंगे।