पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News Chhattisgarh Teachers Association Demands Weightage On Service For More Than Two Years

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने दो साल से अधिक सेवा पर वेटेज देने की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने दो साल से अधिक प्रत्येक साल की सेवा के लिए वेतनवृद्धि का वेटेज देकर सातवें वेतनमान निर्धारित किए जाने की मांग की है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि 2018 में नियुक्त शिक्षक पंचायत व नगरीय निकाय संवर्ग को संविलियन होने पर जुलाई 2020 से न्यूनतम सातवां वेतनमान मिलेगा।

2018 के पूर्व नियुक्त सभी शिक्षक पंचायत व नगरीय निकाय संवर्ग एवं संविलियन हो चुके शिक्षक एलबी संवर्ग के शिक्षकों का वेतन निर्धारण हर साल के लिये एक वार्षिक वेतनवृद्धि का वेटेज देकर किया जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षित वेतनमान निर्धारण के दौरान भी वेटेज का लाभ दिया गया था। साथ ही इसके पूर्व में भी नए वेतनमान के निर्धारण के समय अतिरिक्त सेवा अवधि के लिए वेटेज का लाभ दिया गया है। एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, अमित शर्मा आदि ने कहा कि दो वर्ष की सेवा के बाद अधिक सेवा के लिए शिक्षकों को वेटेज का अधिकार है। इस अवसर पर रविन्द्र चन्द्रवंशी, संजय वर्मा, उग्रसेन चन्द्रवंशी, आसकरण धुर्वे, हेमलता शर्मा, आशा पाण्डेय, केशलाल साहू, वकील बेग मिर्जा, बलदाऊ चन्द्राकर, राजेश तिवारी, सुरतिया साहू, मनोज चन्द्रवंशी, राजेन्द्र कौशिक, देवानंद चन्द्रवंशी, जोहन पुनाचा मौजूद थे।

बंद का निर्णय लेना सही

एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना वायरस के दृष्टिगत पहले से ही सावधानी बरतते हुए स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने सही समय पर निर्णय लिया है। टीचर्स एसोसिएशन ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी आगामी 31 मार्च तक बंद रखने के निर्णय को भी उचति बताया है।
खबरें और भी हैं...