- Hindi News
- National
- Berla News Chhattisgarh News Children Celebrated Raut Nacha At Annual Festival
संकुल स्तर पर मनाया वार्षिक उत्सव, बच्चों ने दी राउत नाचा की प्रस्तुति
बेरला|बेरला ब्लॉक के ग्राम सिंगदेही में शासकीय प्राथमिक शाला व पूर्व मा. शाला के वार्षिक उत्सव में विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने राऊत नाचा, सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी। सरपंच संदीप सहित पंचों ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि पहली बार संकुल स्तर पर वार्षिक उत्सव का आयोजन रखा गया, ऐसे आयोजन होने से बच्चों में आपसी जान-पहचान बनती है। यहां के बच्चे काफी प्रतिभावन हैं। सभी क्षेत्रों में आगे हैं।
बच्चों के विकास के लिए अच्छी शिक्षा के साथ ही साथ खेलकूद व संस्कृति व अन्य गतिविधियों में आगे आने की आवश्यकता है। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने ग्राम सिंगदेही में कर्मा भवन की घोषणा की। इस अवसर पर हीराबाई वर्मा, पुष्पा साहू, यामनी वैष्णव आदि उपस्थित थे।