- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Clean Water Will Be Filled By Cleaning The Bawa Pond
बावा तालाब की सफाई कर भरा जाएगा साफ पानी
शहर के बूढ़ा महादेव वार्ड- 11 में मौजूद दशकों पुराने बावा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तालाब की सफाई कराकर इसमें साफ पानी भरेंगे, ताकि वार्डवासियों को सुविधा मिल सके और ठीक से ग्राउंड वाटर रिचार्ज हो। इसे लेकर नगर पालिका ने कवायद शुरू कर दी है। सरोवर-धरोहर योजना के तहत काम कराया जाएगा।
बूढ़ा महादेव वार्ड- 11 में यह तालाब मौजूद है। यह आसपास के 3 वार्डों की निस्तारी का एकमात्र साधन है। सौंदर्यीकरण के तहत तालाब के चारों 3 ओर पचरी निर्माण किया जाएा। तालाब किनारे बोर खनन कराएंगे। ताकि जलस्तर कम होने पर बोर के पानी से तालाब को भरा जा सके। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनेगा। तालाब के गंदे पानी को नाली के जरिए नदी में बहाया जाएगा। ताकि इसकी सफाई कर ताजा व साफ पानी भरा जा सके।
सौंदर्यीकरण पर 80 लाख रुपए खर्च का अनुमान
बावा तालाब के सौंदर्यीकरण पर 80 लाख रुपए से अधिक खर्च का अनुमान है। इसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नपाध्यक्ष शर्मा बताते हैं कि तालाब सौंदर्यीकरण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। इस दिशा में काम शुरू कर कर दिया है।
सफाई के लिए पूर्व पार्षद ने सीएमओ को लिखा था पत्र
पूर्व पार्षद रामसहाय धुर्वे ने इस तालाब की सफाई को लेकर दो बार सीएमओ लवकुश सिंगरौल को पत्र लिखा था। लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया। यदि इस तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण हो जाए, तो वार्ड- 10, 11 और 12 के लोगों को सुविधा मिल सकेगी।
बनकचरे से 80 फीसदी ढंक चुका है तालाब
बूढ़ा महादेव वार्ड- 11 में मौजूद बावा तालाब वर्तमान में बनकचरें से 80 फीसदी तक ढंक चुका है। सांप व जहरीले जीवों के डर से वार्डवासी तालाब में निस्तारी से डरते हैं। तालाब में जहां पचरी बना है, सिर्फ वहीं पर थोड़ी-बहुत सफाई है। उतने में ही वार्ड के लिए निस्तारी करते हैं।
कवर्धा. वार्ड-11 स्थिति बावा तालाब की साफ-सफाई की योजना है।