पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News Congress Did The Walkout Bjp39s Zip Members In Three Committees Of Zilla Panchayat

कांग्रेस ने किया वाॅकआउट: जिला पंचायत की तीन समितियों में भाजपा के जिपं सदस्य काबिज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के साथ-साथ अब सभापति पद के लिए कांग्रेस को नुकसान का सामना करना पड़ा। यहां प्रमुख समितियों में कांग्रेस के एक भी सदस्य सभापति नहीं बन सका। गुरुवार को जिला पंचायत में सभापति के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें कांग्रेस व भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पहुंचे थे, लेकिन कांग्रेस समर्थित सदस्य ने वाकआउट कर दिया। इसके चलते महत्वपूर्ण समिति में भाजपा समर्थित जिपं सदस्य सभापति बने हैं।

कृषि समिति से क्षेत्र क्रमांक 9 सदस्य विजय शर्मा, संचार एवं संकर्म समिति में क्षेत्र क्रमांक 2 की टिकेश्वरी साहू व सहकारिता उद्योग समिति में क्षेत्र क्रमांक 12 की भावना बोहरा सभापति बनी है। शिक्षा समिति में जिपं उपाध्यक्ष पुष्पा साहू को पदेन सभापति नियुक्त किया। निर्वाचन अधिकारी व अपर कलेक्टर जेके ध्रुव, एमके गुप्ता, जिपं अध्यक्ष सुशीला भट्ट, सदस्य रामकृष्ण साहू, तुकाराम चन्द्रवंशी, रामकुमार भट्ट मौजूद थे।

उपाध्यक्ष को छोड़ बाकी सभी पद भाजपा के पास

जिपं में कुल 14 क्षेत्र हैं। ज्यादातर क्षेत्र में इस बार भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पहुंचे हैं। पूर्व में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित सुशीला भट्ट निर्विरोध अध्यक्ष बनी थी। इस पद के लिए एससी महिला आरक्षण था। इसका लाभ सुशीला भट्ट को मिला। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए पुष्पा साहू ने भावना बोहरा को केवल एक वोट से हराया था। जिपं बॉडी में कांग्रेस को केवल उपाध्यक्ष पद मिला है।

कवर्धा. नवनियुक्त जिला पंचायत सभापति।
खबरें और भी हैं...