- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Corona Special Investigation Will Be Done For The Visiting Patients
कोरोना: यात्रा कर आने वाले रोगियों की होगी विशेष जांच
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है। दीगर राज्यों से यात्रा कर आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार या अन्य रोगियों की विशेष जांच होगी। ओपीडी पर्ची उसके भ्रमण, धार्मिक यात्रा अथवा अन्य टूर को भी दर्ज किया जाएगा। ताकि कोरोना वायरस के रोकथाम और नियत्रंण के लिए मददगार साबित हो सके।
इसे लेकर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने शनिवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना वायरस के नियंत्रण और जांच की तैयारियों का अवलोकन किया। अस्पताल के लैब में पर्याप्त मात्रा में सेंपलिंग किट व प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट्स उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आईसोलेशन वार्ड का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सलिल मिश्रा उपस्थित रहे।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संभावित एक भी मरीज जिला अस्पताल में नहीं आए हैं। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी सर्दी, खासी, जुकाम से कोरोना वायरस को न जोड़ें। हैंडवॉशिंग और निजी सफाई पर विशेष ध्यान देने कहा है। बताया कि कोरोना नियंत्रण के लिए 4 चिकित्सकों ने विशेष प्रशिक्षण लिया है। अब जिले के स्वास्थ्य अमलों का भी प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।
वाहनों में सफाई के निर्देश: राज्य शासन की ओर से नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत वाहनों में भी सफाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री शरण ने छग मोटरयान नियम 1994 के नियम 94 के प्रावधानों के तहत लोक सेवा यानों (ऑटो रिक्शा, टैक्सी केब, स्कूल बस, प्राइवेट सेवा यान, ई-रिक्शा) को संक्रमण मुक्त रखने निर्देश दिए। वहीं सार्वजनिक पुस्तकालय, शासकीय- अर्धशासकीय और निजी व्यायाम शाला, स्वीमिंग पूल और वॉटर पार्क को 31 तक बंद रहेंगे।
कवर्धा. निरीक्षण के दौरान मरीजों के परिजन से बात करते कलेक्टर।