- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Decision To Celebrate National Hearing Awareness Campaign Fortnight By March 17
राष्ट्रीय सुनवाई जागरूकता अभियान पखवाड़ा 17 मार्च तक मनाने का निर्णय
कवर्धा|भारत सरकार द्वारा विश्व सुनवाई दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सुनवाई जागरूकता अभियान पखवाड़ा 17 मार्च तक मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बोड़ला, पंडरिया, सहसपुर लोहारा और पिपरिया में श्रवण बाधित दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाने, नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड के पंजीयन के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में रोग से बचाव एवं उसके उपचार की जानकारी दी जाएगी। शिविर सुबह 10 से शाम 4 बजे बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निर्धारित किया गया है। आज 13 मार्च को सहसपुर लोहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजन किया जाएगा।