- Hindi News
- National
- Sahaspur Lohara News Chhattisgarh News Fair Held In Shiva Temple Of Jarhatola Worshiped
जरहाटोला के शिव मंदिर में लगा मेला, हुई पूजा
सहसपुर लोहारा| ब्लॉक से तीन किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत जरहाटोला में होलिका दहन की रात यानि सोमवार को मेला का आयोजन किया गया। यहां के शिव मंदिर में ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों ने बताया कि यह मेला कई वर्षों से लगातार जारी है। इस मेले में क्षेत्र के साथ-साथ दूसरे गांव के भक्तगण शामिल हुए। यह आयोजन पटेल परिवार द्वारा किया जाता है। वर्तमान में पटेल परिवार के चौथे पीढ़ी खेड़राम पटेल पूजा-पाठ करते हैं।