पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News Family Went To Celebrate Festival Locks Of Three Houses Broken Jewelery Worth Rs 13 Lakh Including Cash Stolen

त्योहार मनाने गया परिवार, तीन घरों के ताले टूटे, कैश समेत 1.3 लाख रुपए के गहने चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कवर्धा में 3 मकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने कैश समेत 1.30 लाख रुपए के गहने पार कर दिए। पीड़ितों ने कोतवाली थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस रात चोरी हुई, उस रात घर में कोई नहीं था। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। इसकी जानकारी चोरों को थी। यही कारण है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गए।

पहला मामला रायपुर-बिलासपुर बायपास रोड कवर्धा का है। प्रार्थी कैलाश चंद्रवंशी 9 मार्च की शाम होली मनाने के लिए अपने परिवार के साथ पैतृक गांव भरेली गया हुआ था। 12 मार्च को जब वापस आया, तो मकान का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर कमराें का ताला टूटा था। आलमारी खुली थी, सामान सारा बिखरा हुआ था।

जी-श्याम नगर में 60 हजार के गहने चोरी : जी-श्याम नगर कवर्धा में दिनेश चंद्रवंशी के मकान में भी चोरी हुई है। प्रार्थी अपने परिवार के साथ 9 मार्च को ही पैतृक गांव खपरी गया था। पड़ोसी ने उसे कॉल कर मकान का ताला टूटने की जानकारी दी। घर की आलमारी में रखे 30 हजार रुपए कैश, व 30 हजार रुपए कीमती गहने चोरी हो गए थे।

कृष्णा विहार कॉलोनी में 40 हजार रुपए की चोरी

कृष्णा विहार कॉलोनी कवर्धा में रूपेश चंद्रवंशी के मकान से 40 हजार के गहने चोरी हो गए। प्रार्थी अपने परिवार के साथ ग्राम झलमला(थाना पिपरिया) गया हुआ था। 11 मार्च को जब वापस आया तो मकान का ताला टूटा हुआ था। आलमारी के रखे 28 हजार रुपए कैश व 12 हजार रुपए कीमती गहने चोरी हो गए थे। कोतवाली थाना के टीआई सुशील मलिक का कहना है कि तीनों मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...