- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Fear Of Corona Biometric System Shut Down For A Month In Bsp
कोरोना का डर: बीएसपी में बॉयोमीट्रिक सिस्टम एक महीने के लिए बंद
भिलाई|कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बीएसपी प्रबंधन ने अटेंडेंस के बॉयोमीट्रिक सिस्टम पर एक महीने के लिए रोक लगा दी है। इस दौरान अटेंडेंस मैन्युअल होगा। यानि कार्मिकों को रजिस्टर में हस्ताक्षर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही आदेश जारी कर चुका है। इसके बाद इंटक, सीटू सहित अन्य यूनियनों ने भी बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को निलंबित करने की मांग की थी। राउरकेला और इस्को प्रबंधन बॉयोमीट्रिक सिस्टम पर महीने भर के लिए रोक लगाने का आदेश पहले ही जारी कर चुके हैं। ईडी पीएंडए सुरेश कुमार दुबे के बाहर होने से बीएसपी में इस संबंध में निर्णय गुरुवार को लाया गया। अब कर्मी 31 मार्च तक बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से हाजिरी भेजने वाले सभी कर्मी रजिस्टर पर दस्तखत करेंगे।