- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Fir On Accused Husband For Harassing Wife
पत्नी काे प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति पर एफआईआर
झलमला थाना क्षेत्र के ग्राम मटिया डोंगरी में 8 मार्च को पूजा (डेढ़ माह) की हत्या उसकी ही मां ने की थी। आरोपी मां सरस्वती बाई परते की गिरफ्तारी हो चुकी है। इधर, सरस्वती के मायके पक्ष ने उसके पति पवन पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जिस पर उसके खिलाफ भी धारा 398 (ए) के तहत एफआईआर हाे गई है।
मायके पक्ष का आरोप है कि आरोपी पवन परते बेटी पैदा करने को लेकर सरस्वती को प्रताड़ित करता था। वर्ष 2005 में दोनों की शादी हुई थी। पहली बेटी अनुष्का के जन्म पर भी आराेपी पवन खुश नहीं था। तभी से बेटे की चाहत में वह सरस्वती को प्रताड़ित करने लगा था। 3 साल बाद जब सरस्वती ने दूसरी बेटी पूजा को जन्म दिया तब आरोपी पवन कमाने खाने के लिए पुणे (महाराष्ट्र) गया था। कॉल कर बेटी पैदा होने की जानकारी दी तो उसने तलाक देने की धमकी दी थी। सरस्वती बाई ने पहले आत्महत्या करने की सोची थी।