- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News General Assembly Women Were Honored In Mahli
महली में हुई आम सभा महिलाओं का हुआ सम्मान
महली|ग्राम पंचायत महली में रविवार काे विश्व महिला दिवस पर आम सभा हुई। नवनिर्वाचित सरपंच नागेश चंद्राकर व पंचों ने महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी मुमताज बेगम द्वारा टीकाकरण, संस्थागत प्रसव एवं गर्भनिरोधक अपनाने की स्थाई एवं अस्थाई विधि के बारे में जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा अवस्थी ने मातृ वंदना योजना, रेडी टू ईट, किशोरी बालिका, महतारी जतन योजना एवं कुपोषण से संबंधित विभागीय जानकारी दी। सरपंच ने हरसंभव सहयोग करने की बात कही।