- Hindi News
- National
- Sahaspur Lohara News Chhattisgarh News Health And Wellness Center Not Expanded Even After One Year
एक साल बाद भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार नहीं
सहसपुर लोहारा ब्लॉक में प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का बुरा हाल है। एक साल बीत जाने के बाद भी हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का विस्तार नहीं हो पाया है।
लोहारा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओड़िया में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए साल 2018-19 में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का दर्जा दिया गया। लेकिन एक साल बाद भी स्वास्थ्य सुविधाएं का विस्तार नहीं हो पाया है। हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में जो सुविधाएं होना चाहिए वह व्यवस्था अब तक नहीं बनाई जा सकी है। अस्पताल में केवल सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों को दवाई उपलब्ध है। वहीं गंभीर मरीज के पहुंचने पर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र लोहारा या जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर लाभ नहीं मिल पाता है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा व्यवस्था बनाने को लेकर कोई पहल नहीं की गई है।
प्रतिदिन इलाज कराने पहुंचते है 30 से 50 मरीज: सरकार द्वारा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को वेलनेस सेंटर का दर्ज तो दिया गया है। लेकिन समुचित साधन नहीं होने के कारण मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण मरीजों को उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल या निजी अस्पताल में जाना पड़ता है। केन्द्र में प्रतिदिन 30 से 50 मरीज उपचार कराने पहुंचते है। लेकिन केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते मरीजों का उपचार नहीं हो पाता है। अभी भी केन्द्र दो डाक्टरों के भरोसे चल रहा है। सेटअप के हिसाब से केन्द्र में आधा दर्जन कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी थी। लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके चलते मरीजों का उपचार नहीं हो पा रहा है।
केन्द्र में हो रहा सिर्फ बीपी शुगर की जांच: सरकार नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सके इसके लिए न केवल सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। बल्कि इसके लिए लाखों रुपये खर्च भी कर रही है। लेकिन वर्तमान में मैदानी स्तर पर इसका लाभ लोगों को नही मिल रहा है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मरीजों का सिर्फ बीपी व शुगर जांच किया जा रहा है। वही बच्चों को सर्दी, खांसी व बुखार की दवा दी जा रही है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का दर्जा मिलने के बाद भी अाज तक रंगरोगन का कार्य नहीं किया गया है। वही प्रत्येक कमरें को सेटअप के हिसाब से तैयार किया जाना है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही अस्पताल के मरीजों के लिए परिसर में योग के लिए चबूतरा व शेड का निर्माण किया जाना है। यह काम ही शुरु नहीं हो पाया है।
समय पर काम पूरा
नहीं हो पाया
इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. एसके तिवारी ने बताया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तैयार करने आरईएस व सीजीएमएससी को जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन समय पर काम पूरा नहीं हो पाया। अब पंचायत के माध्यम से कार्य कराया जाना है। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर ओड़िया।