- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Health Camp Will Be Organized Between Kawardha And Bhoramdev
कवर्धा-भोरमदेव के बीच लगेंगे हेल्थ कैंप
कोरोना वायरस के डर से इस साल भोरमदेव महोत्सव को रद्द कर दिया गया है। लेकिन भोरमदेव मंदिर में चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी तेरस पर विशाल मेला लगेगा, जहां लोगों की भीड़ जुटेगी। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है। कोरोना वायरस के मद्देनजर भोरमदेव में तेरस मेले को लेकर खास तैयारी की जा रही है।
इस बार 23 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (तेरस) पर भोरमदेव मंदिर में दर्शन व धार्मिक अनुष्ठान के लिए लोग पहुंचेंगे। इस दिन कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक हर 5 किमी की दूर पर हेल्थ कैंप लगाया जाएगा। कैंप में एक आरएमए और दो सपोर्टिंग स्टाफ की तैनाती की जाएगी। साथ ही भोरमदेव मंदिर परिसर में भी हेल्थ कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान करीब 80 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगेगी। कैंप में सर्दी-जुकाम के मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवाएं और मॉस्क दिए जाएंगे।
इमरजेंसी के लिए रिजर्व में रहेंगे 2 एंबुलेंस: भोरमदेव मंदिर में तेरस पर हर साल 10 हजार से अधिक श्रद्धालु जुटते हैं। इस दौरान न सिर्फ कबीरधाम, बल्कि दीगर जिलों व राज्यों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। ऐहतियातन इमरजेंसी के लिए 2 एंबुलेंस को रिजर्व पर रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर डॉयल 112 के पुलिसकर्मियों की मदद भी लेंगे।