पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News Hindi Medium Of New School Will Not Be Closed

नवीन स्कूल का हिन्दी मीडियम बंद नहीं होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के 24 वर्ष पुराने नवीन हायर सेकंडरी स्कूल को बंद नहीं किया जाएगा। पहले इसी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू करने जिला शिक्षा विभाग ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा था। दरअसल राज्य सरकार पूरे प्रदेश में कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल आने वाले शिक्षा सत्र से शुरू करने वाली है। इसे देखते हुए नवीन हायर सेकंडरी स्कूल का चयन किया गया।

तब स्कूल को बंद कर इसी स्कूल में कक्षा पहली से 12 वीं तक की पढ़ाई कराए जाने प्रस्ताव भेजा। इस प्रस्ताव को लेकर पालक, स्टूडेंट्स व शिक्षकों ने विरोध किया। अब इसी स्कूल में दो पाली में कक्षा लगाई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी केएल महिलांगे ने बताया कि राज्य सरकार को शहर में हो रहे विरोध के बारे में अवगत कराया गया तब शासन ने निर्देश दिया है कि इस स्कूल में सुबह की पाली में अंग्रेजी व दोपहर के पाली में हिन्दी मीडियम की कक्षा शुरू किया जाए। आदेश के बाद प्रवेश प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। दो पाली में स्कूल संचालित होने के कारण अब जगह की कमी पड़ रही है। इसे देखते हुए कक्षा 6 से 8 तक नवीन स्कूल के बाजू में पूर्व माध्यमिक स्कूल में संचालित होगा। अन्य कक्षा नवीन स्कूल के भवन में लगेगी।

पूरे प्रदेश में 38 स्कूल संचालित होंगे

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने उत्कृष्ट विद्यालय शुरू करने के लिए कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी की वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अगले शिक्षा सत्र से अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शुरू करने सभी ऐसे विद्यालयों का चयन करने को कहा जिनकी दर्ज संख्या अत्यधिक न्यून हो, जिससे उनमें अध्ययनरत विद्यार्थियों को दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं करना पड़े। विद्यालयों में फर्नीचर को स्कूल शिक्षा विभाग से उपलब्ध कराने कहा है। शिक्षा सत्र से प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम के 38 विद्यालय शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

खबर का असर**

नवीन भवन का निर्माण नहीं होगा, इसी में काम चलाएंगे

इस स्कूल में प्रवेश के लिए कोई न्यूनतम संख्या निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन अपेक्षा यह है कि ऐसे स्कूल अधिक से अधिक संख्या में हो। स्कूल के लिए नवीन भवन का निर्माण नहीं किया जाना है, बल्कि वर्तमान में संचालित स्कूल के भवनों में ही यह स्कूल चलेगा। यहां कक्षा पहली से 12 वीं तक की कक्षाएं एक साथ शुरू की जाएगी। फर्नीचर, प्रयोगशालाओं के लिए उपकरण स्कूल में उपलब्ध कराए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...