पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News Holi Khanpurthy In Investigation Department Took Sample A Day Before

होली: जांच में खानापूर्ति, विभाग ने एक दिन पहले लिया सैंपल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को जिले के सभी खाद्य दुकानों में खाद्य सामग्री का जांच का जिम्मा मिला है। त्योहारी सीजन में मिलावटी सामग्री मिलने की ज्यादा शिकायत रहती है। लेकिन जिले में इस विभाग की टीम होने के बाद भी सैंपल कम लिया जा रहा है। सोमवार को होली के एक दिन पहले खानापूर्ति करने के लिए विभाग ने सुमित बाजार से सैंपल लिया है। यह पहली बार है कि शहर व जिले के सबसे बड़े दुकान से सैंपल लिया गया। विभाग के अफसर मुकेश साहू ने बताया कि दोपहर को सुमित बाजार में टीम गई हुई थी। टीम द्वारा दुकान में बेचे जा रहे मिठाई सोन पापड़ी व नमकीन को जब्त कर जांच के लिए रायपुर भेजा है। अब रायपुर से रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद इस होली में किसी भी मिठाई दुकान से सैंपल नहीं लिया गया है।

मार्केट में खाद्य सामग्री खप जाने के बाद आती है रिपोर्ट: इस विभाग की सबसे बड़ी समस्या यह है कि जिस खाद्य सामग्री का सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजा जाता है। उसका रिपोर्ट महीने भर बाद आता है। ऐसे में वह सामग्री मार्केट में खप जाता है। अामतौर पर त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य सामग्री ज्यादा पहुंचते है। मुकेश साहू ने बताया कि कवर्धा में खाद्य सामग्री की जांच के लिए लैब नहीं है। इस कारण रायपुर भेजा जाता है। रायपुर के रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाती है। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार रिपोर्ट में अमानक स्तर का पाया जाता है,तो मामले को कोर्ट में प्रकरण बनाकर भेजा जाता है। इसमें सामान्य रुप से कलेक्टोरेट के एडीएम कोर्ट या खाद्य सामग्री में कोई बड़ा कारण निकलता है तो जिला न्यायालय में मामला पेश किया जाता है।

खबरें और भी हैं...