- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Holi Will Open 3 Times In The City Today Tap Supply Half An Hour More Than Normal Days
होली पर शहर में आज 3 टाइम खुलेंगे नल सामान्य दिनों से आधे घंटे ज्यादा सप्लाई
होली को देखते हुए मंगलवार को कवर्धा शहर में 3 टाइम पानी मिलेगा। इसके लिए ऐसे हिस्साें को फोकस किया गया है, जहां आमतौर पर पानी कम मिल पाता है। ऐसे हिस्सों में सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी नल खुलेंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी सप्लाई भी व्यवस्था रहेगी।
आवश्यकतानुसार वार्डों में टैंकरों के फेरे भी बढ़ेंगे। नलों से पानी देने की टाइमिंग निर्धारित समय से आधे घंटे ज्यादा रहेगा, ताकि पर्व में पानी की किल्लत से जूझना न पड़े। इसे लेकर नगर पालिका ने तैयारी कर ली है। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने जलप्रदाय विभाग को निर्देश दिया है। सामान्य दिनों में सुबह- शाम नलों में 1-1 घंटे पानी सप्लाई होती है। लेकिन होली पर्व पर दोपहर 2 से 4 बजे के बीच अलग-अलग वार्डों में नलों से अतिरिक्त पानी सप्लाई की जाएगी। इसे लेकर फील्ड के कर्मचारियों को खास हिदायत दी गई है। शहर में पौने 8 हजार घरों में नल कनेक्शन मौजूद हैं। पेयजल सप्लाई के लिए 6 ओवरहेड टंकियां हैं।
यूं समझिए, आपके घरों तक ऐसे पहुंचेगा पानी
गंगा नगर टंकी
क्षमता 5 लाख लीटर
{पानी सप्लाई- रामनगर वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, शिक्षक काॅलोनी।
{नल खुलने का समय- सुबह 5 से 7 और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक {पानी सप्लाई का तरीका- डायरेक्ट और टंकी दोनों तरीकों से
सीएमओ कॉलोनी टंकी : क्षमता 2.50 लाख लीटर
{पानी सप्लाई- सीएमओ कॉलोनी व उसके आस-पास का पूरा इलाके में
{नल खुलने का समय- सुबह 7 से 9 बजे तक, शाम को 5 से 7 बजे तक {तरीका- सिर्फ टंकी से
गर्ल्स स्कूल टंकी
क्षमता 2.50 लाख लीटर
{पानी सप्लाई- बिलासपुर रोड से गुरु घासीदास मंदिर तक पूरा एरिया, सराफा लाइन, करपात्री पार्क और पुराना नपा कार्यालय के आस-पास। {सप्लाई का समय- सुबह 7 से 8.30 बजे तक और शाम को 5.30 बजे से 7 बजे तक
पीएचई टंकी
क्षमता 3.60 लाख लीटर
{पानी सप्लाई- वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, 12, 13 चंडी मार्ग तक
{नल खुलने का समय- सुबह 7 से 9 और शाम को 5 से 7 बजे तक {तरीका- अाधा सप्लाई टंकी से और आधा बोर पंप से
भोरमदेव रोड स्थित टंकी : क्षमता 5 लाख लीटर
{सप्लाई- वार्ड क्रमांक 15 पॉली पारा, 16, ट्रांसपोर्ट नगर, कुम्हार पारा, सतनामी मोहल्ला, अटल आवास, ठाकुर देव मंच, रायपुर बायपास रोड एरिया। {नल खुलने का समय- सुबह 6.30-8.30 बजे तक, शाम को 4 से 6 बजे तक {तरीका- टंकी से एक ही टाईम में दो बार सप्लाई।
पुरानी मंडी टंकी
क्षमता 2.50 लाख लीटर
{पानी सप्लाई- पुरानी मंडी एरिया, घोठिया रोड तरफ के इलाकों में, देवार पारा में {नल खुलने का समय- सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक और शाम को 4 से 5 बजे तक {तरीका- टंकी से ही पानी सप्लाई की जाती है।