होली मिलन में किया महिलाओं का सम्मान
गुरुकृपा भवन में महिला सम्मान समारोह, होली मिलन और कवि सम्मेलन हुआ। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला साहू, डॉ. ज्योति अनिल जसाठी, लैब तकनीशियन रक्षन्दा तरन्नुम, वर्षा गौतम, नीतू कोठारी, रश्मि ताम्रकार, चमेली सिन्हा, सरस्वती साहू, सविता महाडिग, ज्योति सिंघानिया वत्सला फाउंडेशन, ब्रह्म कुमारी से शशि दीदी, प्राचार्य अल्का तिवारी, भावना दीदी, शशि यादव, इला चतुर्वेदी, दुलारी निर्मलकर, सीता दुबे ओम मानस मंडली, सबीना खान, डॉ. एकता ताम्रकार, आरती दत्ता अस्पताल प्रबंधक, रेडियोग्राफर रानी वर्मा, स्टाफ नर्स दीपंजली डेनियल, लॉयनेस क्लब बेमेतरा प्रेरणा विनोद राघव, रामेश्वर गुप्ता लॉयन्स क्लब कवर्धा का सम्मान किया गया।
हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन में रामानंद त्रिपाठी बेमेतरा, गोकुल बंजारे चंदन, ऋषि वर्मा, सुनील शर्मा, ईश्वर साहू ने कविता पाठ किया। लायन सचिव डॉ. विनय ताम्रकार ने लायन्स क्लब बेमेतरा के सेवा कार्यों को बताया। कोरोना वायरस से बचाव और विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर ग्लूकोमा से बचाव पर संक्षिप्त भाषण प्रस्तुत किया गया। ताराचन्द माहेश्वरी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश राघव, लॉयन्स क्लब कवर्धा के अध्यक्ष नीरज मंजीत छाबड़ा, लायन्स क्लब बेमेतरा सिटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र छाबड़ा, सचिव डॉ विनय ताम्रकार, उपाध्यक्ष ताराचन्द माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष शत्रुहन साहू, पूर्व एरिया ऑफिसर रश्मि ताम्रकार, योगाचार्य दिलहरण तिवारी, ब्रम्हकुमारी शशि दीदी मौजूद रहे।
बेमेतरा. सम्मान समारोह के दौरान मौजूद अतिथि।