पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News Hooligans Raid To Maintain Peace On Holi Detained 7 Miscreants

होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हुड़दंगियों की धरपकड़, 7 बदमाशों को हिरासत में लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना कवर्धा की पुलिस ने हुड़दंगियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने शहर के 7 आदतन बदमाशों को हिरासत में लिया है।

सहायक उपनिरीक्षक रघुवंश पाटिल बताते हैं कि बदमाशों में राजा सिंह पिता परमेश्वर सिंह राजपूत (35) निवासी दर्रीपारा, श्याम पिता राम सिंह कहार (26) निवासी गुप्तापारा, रानु पिता मरार देवार (19) निवासी देवारपारा, रामेश्वर पिता भोकना साहू (32) रेवाबंद पारा, बिलवा पिता दुर्गेश देवार (19) निवासी देवार पारा, पुरुषोत्तम पिता धीरेंद्र दुबे (32) निवासी कचहरी पारा, परमेश्वर पिता प्रेम धुर्वे (20) शांतिदीप कॉलोनी और अनिल पिता शिव सारथी (20) निवासी अटल आवास घुघरी रोड कवर्धा शामिल है। इन बदमाशों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए इन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, अनूप चंद्रवंशी, विक्रांत गुप्ता, आरक्षक गज्जू राजपूत का योगदान रहा।

कवर्धा. होली के मद्देनजर पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लिया।
खबरें और भी हैं...