पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News Immediate Action Will Be Taken On Illegal Sale Of Alcohol

शराब की अवैध बिक्री पर होगी तत्काल कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कवर्धा|अवैध शराब पर कार्रवाई को लेकर डीजीपी डीएम अवस्थी ने विशेष सेल का गठन किया है। डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक सीआईडी अरविंद कुजूर को इस सेल का नोडल अधिकारी बनाया है। कोई भी नागरिक अवैध शराब की जानकारी दे सकें, इसके लिए फोन नंबर 9479190441 जारी किया गया है।

इस नंबर पर आमजन द्वारा कभी भी अवैध शराब की बिक्री अथवा परिवहन के संबंध में फोन कर शिकायत की जा सकती है। उक्त नंबर में अवैध शराब की बिक्री अथवा परिवहन की फोटो वाट्स एप भी कर सकते हैं। यह नंबर चौबीसों घंटे चालू रहेगा, जिसमें शिकायत प्राप्त होते ही विशेष टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता का नाम एवं पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी।
खबरें और भी हैं...