- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Improved The Air Machine Of The Petrol Pump People Started Getting The Facility Now
पेट्रोल पंप की हवा मशीन का सुधार किया, लोगों को अब मिलने लगी सुविधा
पंडरिया|शहर के भारत पेट्रोलियम में शनिवार से ग्राहकों को नि:शुल्क हवा मिलने लगी है। जिससे लोगाें को राहत मिली हैं। लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारियों ने अब तक ग्राहकों की सुविधा का सुध नहीं ली है। अफसरों ने अब तक किसी भी पेट्रोल पंप संचालक को नोटिस व अवलोकन भी नहीं किया है। यही कारण है कि एस्सार पेट्रोल पंप में स्वाइप मशीन व हवा दोनों सुविधा नहीं है। कवर्धा रोड पर स्थित इंडियन आयल व हिंदुस्तान पेट्रोलियम में हवा की सुविधा नहीं है। उपभोक्ता विजय ने बताया कि पेट्रोल पंप के हवा मशीन में बड़ा स्क्रीन व सहीं मात्रा दिखाई देता है। यह एक मात्र जगह है, जहां रात में उपभोक्ता को नि:शुल्क हवा समेत अन्य सुविधाएं प्राप्त होती है। पेट्रोल पंप में सुविधाएं जरूरी है।