पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News Kalar Society Passed A Resolution Condemning Deepak39s Arbitrariness

कलार समाज ने दीपक की मनमानी के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के सामाजिक भवन कवर्धा में रविवार को जिला अध्यक्ष गुलाब जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बीते दिनों छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के प्रांताध्यक्ष दीपक सिन्हा की मनमानी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

कार्यकारिणी ने उनके इस घोषणा का विरोध किया, जिसमें उन्होंने बिना समाज से सलाह-मशविरा किए अकेले निर्णय लेते हुए जिला अध्यक्ष का चयन कर दिया। बीते 28 फरवरी 2020 को कवर्धा परिक्षेत्र के ग्राम नवागांव (तमरूवा) में भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का 2 दिवसीय आयोजन किया गया। ग्राम नवागांव व उसके आस पास के 9 गांव के समाज के लोगों ने इसका आयोजन किया। इसमें जिला कबीरधाम के समस्त पदाधिकारी, संरक्षक, चारों परिक्षेत्र के सभी पदाधिकारी समेत छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के अंतिम दिवस बिना पूर्व सूचना, बिना एजेंडा, बिना राय-मशविरा किए छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के प्रांताध्यक्ष व राजनांदगांव निवासी दीपक सिन्हा ने अपने उद्बोधन में अपनी मनमानी करते हुए समाज को धोखे में रखकर कवर्धा परिक्षेत्र के ग्राम नवागांव (तमरूवा) निवासी रामकुमार सिन्हा को कबीरधाम जिले का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा कर दी। इस दौरान समाज के वर्तमान जिलाध्यक्ष गुलाब जायसवाल या जिले व परिक्षेत्र के कोई भी पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। बैठक में जिले व चारों परिक्षेत्र के सभी पदाधिकारियों, संरक्षक व समाज के प्रबुद्ध मार्गदर्शकों ने एक स्वर में दीपक सिन्हा द्वारा किए गए इस निदनीय कृत्य की भर्त्सना की।

खबरें और भी हैं...