- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Large Sized Hail Fell With Heavy Rains Thatch Broken Heron Died
तेज बारिश के साथ गिरे बड़े आकार के ओले, छप्पर टूटे, बगुले की मौत
कवर्धा| ये तस्वीर पंडरिया ब्लॉक के दूरस्थ वनांचल ग्राम सिंगपुर की है, जहां शुक्रवार शाम तेज बारिश के साथ ओले गिरे। ओलावृष्टि से गांव की गलियां अट गई थी। ये ओले आकार में इतने बड़े थे कि इसके गिरने से कई घरों के छप्पर टूट गए, जिससे घरों में पानी टपकने लगा। ओलावृष्टि से एक बगुले (पक्षी) की भी गिरकर मौत हो गई।
समुद्री हवाओं के असर से हुई बारिश : समुद्री हवाओं के चलते शुक्रवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से रबी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। अगले 24 घंटे में भी बारिश होने की संभावना है।