- Hindi News
- National
- Berla News Chhattisgarh News Nawagar Police Station Will Take Over From Berla Sent To Nasir Thane Khamharia From Nawagarh
नवागढ़ से नासिर थान खम्हरिया भेजे गए बेरला के विपिन संभालेंगे नवागढ़ थाना
पुलिस विभाग में थाना प्रभारियों के स्तर पर लंबे समय बाद फेरबदल की गई है। एसपी प्रशांत ठाकुर ने जिले के बेरला, नवागढ़, थान खम्हरिया थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर दूसरे थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। थाना प्रभारियों समेत 12 अन्य उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक व 13 प्रधान आरक्षकों के भी तबादला आदेश जारी किए गए हैं।
निरीक्षक व बेरला थाना प्रभारी विपिन रंगारी अब नवागढ़ थाने के प्रभारी बनाए गए हैं। उप निरीक्षक नासिर खान को थाना नवागढ़ से थाना प्रभारी थान खम्हरिया बनाकर भेजा गया है। उपनिरीक्षक तुलसीराम कोशिया चौकी प्रभारी देवकर को अब बेरला थाना का प्रभार दिया गया है। उप निरीक्षक विनय ठाकुर को थाना साजा से प्रभारी देवकर बनाया गया है। उपनिरीक्षक ढाल सिंह को थाना बेमेतरा से थाना साजा भेजा गया है। उप निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह को रक्षित केंद्र बेमेतरा से खंडसरा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायक उपनिरीक्षक कमलेश पाल को यातायात विभाग से थान खम्हरिया, सहायक उपनिरीक्षक तुलाराम देशमुख को थान खम्हरिया से थाना दाढ़ी, सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार ध्रुव को चौकी प्रभारी मारो से यातायात प्रभारी बनाया है। सहायक उपनिरीक्षक भागवत दास गंधर्व को दाढ़ी थाना से रक्षित केंद्र भेज दिया गयाहै। सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कश्यप को थाना दाढ़ी से चौकी मारो पदस्थ किया है। स. उप नि.जगमोहन कुंजाम को खंडसरा से थाना नवागढ़ स्थानांतरित किया है।