- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News No Cleaning Of Toilets In Bus Stand Passengers Are Troubled By The Stench
बस स्टैंड में शौचालय की सफाई नहीं, बदबू से परेशान हैं यात्री
पंडरिया जनपद के ग्राम कुंडा के बस स्टैंड में स्थित शौचालय का बुरा हाल है। शौचालय की साफ सफाई नहीं होने के कारण अनुपयोगी साबित हो रहा है। साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम कुंडा स्थित बस स्टैंड में आइएपी योजना अंतर्गत शौचालय का निर्माण किया गया था। लेकिन शौचालय निर्माण के बाद एक बार भी साफ-सफाई नहीं की गई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। शौचालय का दरवाजा जाम पड़ा हुआ है। इसके कारण लोगों को खुले मैदान में जाना पड़ता है। मुख्य मार्ग होने के कारण कवर्धा, पंडरिया, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग से बसों का संचालन होता है।