प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल पर 23 हजार 728 किसानों की जानकारी सही नहीं दिए जाने के कारण राशि रोक दी गई है। इसे लेकर फिर से तहसील कार्यालय द्वारा एंट्री किया जा रहा है। जिले के 84 हजार 702 किसान इस योजना अंतर्गत पंजीकृत हैं। इसमें अभी तक 60 हजार 716 लोगों को राशि दी गई है। लेकिन पहले से लेकर तीसरे किस्त तक की राशि नहीं मिली है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस योजना में जिला स्तर पर गड़बड़ी होने के कारण किसानों की सूची वापस भेजी गई है। राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री के दौरान संबंधित किसान का आधार व बैंक अकाउंट नंबर डाला जाता है। यहीं एंट्री गलत होने के वजह से राशि रुकी है। वर्तमान में पोर्टल पर रिजेक्शन की प्रति, मूल दस्तावेज बैंक खाता संख्या व आधार कार्ड, स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति बैंक खाता संख्या तहसील कार्यालय के माध्यम से एंट्री किया जा रहा है।
विधानसभा व लोकसभा चुनाव का रहा असर: वर्तमान में केवल 4 हजार 999 किसानों को तीसरे किस्त तक की राशि दी गई है। ग्राम सिंघनपुरी के किसान अमृत लाल बंजारे को तीसरे किस्त की राशि नहीं मिली है। इस समस्या को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि अब तक दाे किस्त की राशि मिली है। वे भी चुनाव के दौरान मिली। पहला विधानसभा चुनाव व दूसरा किस्त लोकसभा चुनाव के दौरान मिला। अब पंचायत चुनाव होना है। ऐसे में उम्मीद थी कि राशि मिल जाएगी। पूरे जिले में प्रथम किस्त 56581 किसान को मिली थी। अब तक तीसरी किस्त केवल 4999 लोगों को मिला है। एेसे में केन्द्र सरकार द्वारा चुनावी सीजन के दौरान राशि भेजी जा रहीं है।
कवर्धा.योजना की जानकारी लेने हितग्राही तहसील कार्यालय पहुंच रहे हैं।
किसानों को साल में दिए जाते हैं 6 हजार रुपए
इस योजना के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। इसके लिए आधार लिंक कराना पड़ता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त पाने के लिए आधार नंबर को लिंक कराना जरूरी है। 1 अगस्त 2019 के बाद किस्त की रकम पाने के लिए आधार नंबर अनिवार्य किया गया है। किसानों को स्थानीय पटवारी, राजस्व अधिकारी और योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से नामित नोडल अधिकारी से आधार लिंक कराना पड़ता है। योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें साल में (कुल 6000 रुपए) दी जाती हैं।
भास्कर न्यूज | कवर्धा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल पर 23 हजार 728 किसानों की जानकारी सही नहीं दिए जाने के कारण राशि रोक दी गई है। इसे लेकर फिर से तहसील कार्यालय द्वारा एंट्री किया जा रहा है। जिले के 84 हजार 702 किसान इस योजना अंतर्गत पंजीकृत हैं। इसमें अभी तक 60 हजार 716 लोगों को राशि दी गई है। लेकिन पहले से लेकर तीसरे किस्त तक की राशि नहीं मिली है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस योजना में जिला स्तर पर गड़बड़ी होने के कारण किसानों की सूची वापस भेजी गई है। राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री के दौरान संबंधित किसान का आधार व बैंक अकाउंट नंबर डाला जाता है। यहीं एंट्री गलत होने के वजह से राशि रुकी है। वर्तमान में पोर्टल पर रिजेक्शन की प्रति, मूल दस्तावेज बैंक खाता संख्या व आधार कार्ड, स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति बैंक खाता संख्या तहसील कार्यालय के माध्यम से एंट्री किया जा रहा है।
विधानसभा व लोकसभा चुनाव का रहा असर: वर्तमान में केवल 4 हजार 999 किसानों को तीसरे किस्त तक की राशि दी गई है। ग्राम सिंघनपुरी के किसान अमृत लाल बंजारे को तीसरे किस्त की राशि नहीं मिली है। इस समस्या को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि अब तक दाे किस्त की राशि मिली है। वे भी चुनाव के दौरान मिली। पहला विधानसभा चुनाव व दूसरा किस्त लोकसभा चुनाव के दौरान मिला। अब पंचायत चुनाव होना है। ऐसे में उम्मीद थी कि राशि मिल जाएगी। पूरे जिले में प्रथम किस्त 56581 किसान को मिली थी। अब तक तीसरी किस्त केवल 4999 लोगों को मिला है। एेसे में केन्द्र सरकार द्वारा चुनावी सीजन के दौरान राशि भेजी जा रहीं है।
जानिए, इस योजना से जुड़ी खास बातें
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल अनुसार
कुल किसानों की संख्या 60716
किस्त किसान की संख्या अंतर राशि
प्रथम किस्त 56581 4135 8270
दूसरी किस्त 49053 11663 23326
तीसरी किस्त 4999 55716 111432
योग 110366 71514 143028
योजना में जिले की रिपोर्ट
तहसील किसान की संख्या पंजीकृत
कवर्धा 43134 22310
पंडरिया 50129 25434
बोड़ला 35810 22772
स.लोहारा 38485 14186
योग 167558 84702
फिर से एंट्री की जा रही है