- Hindi News
- National
- Berla News Chhattisgarh News No Government Event Held In The District On Women39s Day
महिला दिवस पर जिले में नहीं हुआ कोई भी सरकारी आयोजन
बेमेतरा|इस वर्ष महिला व बाल विकास विभाग के माध्यम से महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रम अधिकारियों की लापरवाही के कारण जिला स्तर पर नहीं हो सका। जबकि इसी विभाग के माध्यम से राजधानी में विशेष तौर पर कार्यक्रम किए गए। जिला निर्माण के बाद से यह पहली बार है, जब महिला व बाल विकास विभाग के मंत्री अनिला भेड़िया के प्रभार वाले जिले में कोई सरकारी आयोजन नहीं किया गया।
पूरी जिम्मेदारी महिला व बाल विकास विभाग की है, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। जिले में अनेक प्रतिभाशाली महिलाएं भी निवास करती हैं, जिन्हें उत्साहित करते हुए पुरस्कृत करने और सम्मान करने का अवसर था। अधिकारियों से चर्चा करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन भी रिसीव नहीं किया। पहले महिला दिवस के अवसर पर हमेशा प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन अचानक महिला व बाल विकास विभाग के माध्यम से होने वाले इस आयोजन से विभाग के अधिकारियों ने दूरियां बना ली और किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की रूपरेखा तय नहीं की गई। अधिकारियों ने जिला प्रशासन को भी गुमराह करते हुए आयोजन से दूर रहना ही उचित समझा। बेमेतरा जिले में पूरे प्रदेश में एकमात्र ऑटोमेटिक सेनेटरी नैपकिन प्रोडक्शन का काम ग्राम बीजाभाट में जारी है, इन्हें प्रोत्साहित करने इनका सम्मान किया जा सकता था। नवागढ़, साजा व बेरला तहसील क्षेत्र में भी महिला स्व सहायता समूहों द्वारा सरकारी योजनाओं का कार्य किया जा रहा है, जिन्हें सम्मान के साथ पुरस्कृत करने का अवसर था, लेकिन ऐसा हो न सका।