पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News On Consumer Day 15 Food Secretary Gave Instructions To The Collector For The Program

उपभोक्ता दिवस 15 को: खाद्य सचिव ने कलेक्टर को कार्यक्रम के लिए दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कवर्धा|पूर्व वर्षों की ही भांति 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। खाद्य सचिव सह आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टर को 15 मार्च को उपभोक्ता दिवस पर आम उपभोक्ताओं में उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने अपने जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य विभाग के आयुक्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि उपभोक्ता संरक्षण एवं उपभोक्ता अधिकारों के प्रचार के लिए स्कूलों एवं महाविद्यालयों में कैम्प का संचालन कर छात्र-छात्राओं के साथ आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी जाए। जिला उपभोक्ता फोरम द्वारा उपभोक्ता विवादों से संबंधित जारी महत्वपूर्ण आदेशों की जानकारी प्रचार माध्यमों के जरिए दी जाए। उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत जिला उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश, सदस्यों, अधिवक्ताओं एवं स्वयं सेवी संगठनों तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यशाला आयोजित कर आम उपभोक्ताओं को उपभोक्ता अधिकारों के साथ-साथ उपभोक्ता विवादों के निराकरण की विद्यमान प्रक्रिया की जानकारी दी जाए साथ ही कलेक्टर से उपभोक्ता दिवस का आयोजन में की गई कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन खाद्य विभाग को तथा उसकी प्रति खाद्य संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
खबरें और भी हैं...