- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Open School Exam Will Start From March 27
27 मार्च से शुरू होगी ओपन स्कूल परीक्षा
ओपन परीक्षा की दसवीं-बारहवीं 27 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 16 मार्च के बाद से से बंटना शुरू हो जाएगा।
यह परीक्षा एक महीने तक चलेगी। राज्य ओपन स्कूल इसकी तैयारी में जुट गया है। इसके लिए जिले में पोंड़ी, बोड़ला, पंडरिया, सहसपुर लोहारा हायर सेकंडरी समेत कवर्धा के आदर्श कन्या हायर सेकंडरी स्कूल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। प्रवेश पत्र इन्हीं केन्द्र से मिलेंगे। कक्षा बारहवीं से ओपन स्कूल परीक्षा की शुरुआत होगी। पहले दिन 27 मार्च को
बारहवीं में होमसाइंस का पेपर होगा। 28 मार्च को दसवीं में
होमसाइंस की परीक्षा होगी। परीक्षा की समय सारिणी पहले ही जारी की जा चुकी है।