- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Order To Close Gym And Swimming Pool Till 31st
31 तक जिम और स्वीमिंग पूल बंद रखने के आदेश
कवर्धा|कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 मार्च तक सभी शासकीय व निजी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। इसके साथ ही शुक्रवार से कबीरधाम जिले के 1600 से अधिक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं जिमखाने और स्वीमिंग पूल को भी बंद रखने के आदेश दिए हैं। डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने यह आदेश आदेश जारी किया है। हालांकि अभी तक छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिला है। वायरस से रोकथाम के लिए सरकार सतर्कता बरत रही है। बच्चों में संभावित खतरे को देखते हुए न सिर्फ सरकारी ,बल्कि प्राइवेट स्कूल भी बंद होंगे। इन दिनों 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। इसे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। परीक्षा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित होते रहेंगे। राज्य सरकार के आदेश के बाद निजी स्कूलों में लोकल कक्षाओं की परीक्षा स्थगित करनी पड़ गई है। 31 मार्च तक स्कूलों में अवकाश घोषणा के साथ ही इन कक्षाओं की परीक्षाएं भी स्थगित करनी पड़ गई है।