- Hindi News
- National
- Berla News Chhattisgarh News Paddy Testing Is Complete Now It Is Not Decided When To Buy
धान परीक्षण का काम पूरा, अब खरीदी कब होगी यह तय नहीं
सेवा सहकारी समिति देवरबीजा में 70-30 के अनुपात में बारदाना नहीं होने के कारण 18 से 20 फरवरी तक तीन दिन के टोकन वाले किसानों की खरीदी
प्रभावित हुई। 26 दिनों से किसान रतजगा कर खुले मैदान में रखवाली कर रहे हैं।
इधर, 13 मार्च को कलेक्टर के निर्देश पर टोकन व धान परीक्षण अधिकारी डिलेश्वर साहू, बेरला सहकारिता विस्तार अधिकारी विजय कुमार सिन्हा, बेमेतरा जिला नोडल अधिकारी पुष्पलता, बेमेतरा केन्द्र नोडल अधिकारी
ज्ञानेन्द्र कांडले, समिति प्रबंधक संतोष कुमार रजक की मौजूदगी में धान परीक्षण का भौतिक सत्यापन किया गया। 150 किसानों की 6 हजार क्विंटल धान खरीदी होना बाकी है।
बारिश के कारण उलट-पलट रहे धान से भरी बोरी: भौतिक सत्यापन कर जिले में जानकारी दी गई है, वहीं यह जानकारी राज्य सरकार को भेजी जानी है। इसके बाद सॉफ्टवेयर ओपन होने के बाद ही धान खरीदी की तिथि घोषित होना संभावित है। किसान पिछले 26 दिनों से खुले मैदान में रतजगा कर अपने धान की रखवाली कर रहे हैं। बेमौसम बरसात होने के कारण खरीदी केंद्र में रखे धान अंकुरित होने लगे हैं। लगातार बारिश से किसान धान के बोरी को उलट-पलट रहे हैं और खरीदी का भी इंतजार कर रहे हैं।