- Hindi News
- National
- Pandriya News Chhattisgarh News Parents39 Contribution Required To Make Skill Campaign Successful
कौशल अभियान को सफल बनाने अभिभावकों का योगदान जरुरी
पंडरिया. कार्यक्रम में शामिल अतिथि।
पंडरिया|शासकीय प्राथमिक शाला उदका में पठन कौशल अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक आयोजित किया गया। शिक्षक विजय चंदेल ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पठन कौशल अभियान का आयोजन 1 से 30 अप्रैल तक प्रदेश के
सभी प्राथमिक शाला में आयोजित किया जाना है।
अभियान का उद्देश्य 30 दिनों में महिला निर्णायकों के सहयोग से कक्षा पहली से कक्षा पांचवी तक के सभी बच्चों में उनके स्तर के अनुरूप पठन कौशल विकसित करना है। उन्होंने कहा कि राज्यव्यापी पठन कौशल अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अभिभावकों का योगदान जरुरी है। इस दौरान 88 महिला अभिभावकों द्वारा सर्वसम्मति से महिला निर्णायक के रूप में सावित्री साहू, अनुसुइया पोर्ते, लक्ष्मी राज, शतरूपा, दीपिका धुर्वे को नियुक्त किया गया। प्रधानपाठक मुखीराम ध्रुव ने नवनियुक्त महिला निर्णायकों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विनोद कैवर्त मौजूद थे।