- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Purchase Of Indigenous Colors And Holi Goods In The Market
बाजार में देशी रंग-गुलाल और होली के सामान की हुई खरीदारी
बेमेतरा|होलिका दहन के दिन जिला मुख्यालय में होली पर्व को लेकर बाजार गुलजार रहा। लोगों ने विभिन्न सामानों की जमकर खरीदारी की। जिले में स्थित नवीन बाजार में मुख्यतः होली पर्व को लेकर विशेष रूप से दुकानें लगाई गई हैं, जहां पर सोमवार को सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर वासियों ने खरीदारी शुरू कर दी थी। इसमें लोगों ने विभिन्न रंगों के सामान, पिचकारी व विभिन्न आकृति वाली पिचकारी बच्चों के लिए खरीदा। वहीं इस बार कोरोना वायरस के चलते चाइना से बने हुए सामान के प्रति लोगों का उत्साह ठंडा रहा।