- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Reconciliation Results Of Hemchand University Released
हेमचंद विवि के पुनर्गणना परिणाम जारी हुए
शुक्रवार को दुर्ग के हेमचंद विवि ने विभिन्न पाठ्यक्रम के सेमेस्टर परीक्षा के पुनर्गणना(रिटोटलिंग) परिणाम जारी कर दिए है।
परीक्षा परिणाम विवि के वेबसाइट में देखा जा सकता है। इसमें दिसंबर 2019-जनवरी 2020 के एमएससी रसायन विज्ञान प्रथम और तृतीय सेमेस्टर, बॉटनी 1 व 3 सेमेस्टर, गणित प्रथम और तृतीय सेमेस्टर, एमएससी बायोटैक्नोलॉजी प्रथम सेमेस्टर, एमएससी जूलॉजी प्रथम सेमेस्टर, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी तीसरा सेमेस्टर समेत अन्य पाठ्यक्रम शामिल है।