पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News Reorganization Of Committee In Juvenile Justice Board Application Sought Up To 30

किशोर न्याय बोर्ड में समिति का पुनर्गठन, 30 तक मांगे आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कवर्धा|किशोर न्याय (बालको के देखरेख एवं संरक्षण) के प्रावधान अंतर्गत किशोर न्याय बोर्ड में सामाजिक कार्यकर्ता तथा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्यों का चयन कर समिति का गठन/पुनर्गठन किया जाना है। राज्य बाल संरक्षण समिति, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार पात्र आवेदक से 30 मार्च शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, इंद्रावती भवन द्वितीय तल, अटल नगर नया रायपुर को आवेदन भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। विभाग की वेबसाइट भी देख सकते हैं।
खबरें और भी हैं...