- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Results Of Examination Declared For Admission In Class Vi
छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा के परिणाम घोषित
कवर्धा|आदिम जाति व अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत प्रवेश परीक्षा में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इस संबंध में 16 मार्च तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के कार्यालय में दावा आपत्ति किया जा सकता है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित अवधि में दावा आपत्ति प्राप्त नहीं होने की स्थिति में परीक्षा परिणाम को अंतिम मान्य करते हुए मेरिट सूची विभागाध्यक्ष को प्रेषित की जाएगी।