- Hindi News
- National
- Berla News Chhattisgarh News Reveal Money Holi Couplets And Songs In Sadhguru Kabir Bhavan
सद्गुरू कबीर भवन में मनी होली, दोहे व गीत गूंजे
सद्गुरु कबीर भवन बेरला में होली पर्व पर रंग-गुलाल उत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। महंत रामनाथ साहब द्वारा गुरु महिमा पाठ, पूर्णिमा पाठ किया गया। भाई तनेश्वर साहू, धर्मेंद्र पाटिल ने सद्गुरु कबीर साहब के होली गीत साहब है रंगरेज चुनर मोरी रंग डाली, गुरु बिन जग अंधियारा साधु, गुरु बिन जग अंधियार भजन गाए। सुशील कुमार साहू व्यवस्थापक कबीर पंथ समाज बेरला क्षेत्र ने अपने विचार में कहा कि सबसे पहले अनादि काल से होली त्योहार मनाते आ रहे हैं। किसान कृषि से जुड़ा हुआ है किसान का एक त्योहार होली है। हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है हमारे फसल इस साल बारिश में चौपट हो गए, तो भी हम खुशी मनाएंगे। पांच साल के बालक प्रह्लाद से हमें सीख लेनी चाहिए। अपने अहंकार, अभिमान, लालच, क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष की बुराई को जलाकर सत्य के मार्ग में चलना चाहिए। इस अवसर पर मोकमलाल, जेठू राम साहू, भकला राम, सीता राम, फूलसिंग, जगदीश, सतनारायण, सेवकराम, खेमई दास, डॉ सुधे राम आदि मौजूद रहे।
बेरला. कबीर भवन में होली के कार्यक्रम में शामिल लोग।