- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Sarpanch Husband Attacked With A Blade Stabbed On Throat And Body
सरपंच पति पर हमला ब्लेड से गले व शरीर पर किया वार
पोंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सारंगपुर कला में सरपंच पति पर जानलेवा हमला हुआ है। ब्लेड से उसके गले व शरीर के कई हिस्सों पर वार किया है, जिससे वह बुरी तरह से घायल है। घटना 10 मार्च की शाम की है। पीड़ित ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी काउंटर केस किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक घायल नारद चंद्रवंशी ग्राम पंचायत सारंगपुर का रहने वाला है और सरपंच पति है। आरोप है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हार का बदला लेने के लिए आरोपी आरोपी राजेश चंद्रवंशी, कृष्णा
चंद्रवंशी और शिवा चंद्रवंशी ने ब्लेड से उस पर जानलेवा हमला किया। हमले में घायल नारद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
सरपंच पति नारद की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 34 के तहत आरोपी राजेश चंद्रवंशी, कृष्णा चंद्रवंशी और शिवा चंद्रवंशी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं, राजेश चंद्रवंशी ने भी काउंटर रिपोर्ट की है।
घायल सरपंच पति नारद चंद्रवंशी।