- Hindi News
- National
- Pandriya News Chhattisgarh News Sdm And Tehsildar Visited Hailstorm Affected Area
एसडीएम व तहसीलदार ने किया ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्र का दौरा
बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण रबी फसल को नुकसान हुआ है। इसके कारण पंडरिया सहित ग्रामीण क्षेत्र के चना, तिवरा, सरसो, अरहर, सहित सब्जी की फसल नष्ट हो गई है। वही खेतो में पानी भर जाने से फसल सड़ जाने से किसानों को फसल लागत राशि भी नसीब नहीं हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।
सरकार ने किसानों को फसल क्षतिपूर्ति दिलाने को लेकर तैयार कर ली है। कलेक्टर ने फसल नुकसान का आंकलन करने अधिकारियों को निर्देश दिए है। राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंचकर किसानों के नुकसान हुए फसल का आकलन कर रहे हैं। शनिवार को पंडरिया एसडीएम प्रकाश टंडन, तहसीलदार संजय विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार विनोद बंजारे ने वनांचल क्षेत्र के ग्राम कामठी, मुनमुना व कड़मा में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसल के नुकसान का निरीक्षण किया। पटवारी को फसल क्षति का आकलन के रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।