टेरिटोरियल इंडियन आर्मी में हुआ चयन
नारायण सिंह
देवकर|ज़िले के साजा ब्लॉक के देवकर नगर के पास के ग्राम जामगांव से युवा नारायण सिंह राजपूत (21) का टेरिटोरियल इंडियन आर्मी में चयन हुआ है। उनके पिता सन्तोष सिंह राजपूत हैं। वर्तमान में नारायण सिंह इंडियन आर्मी में कुछ वर्षों के लिए ट्रेनिंग सेंटर में हैं।
जामगांव के इस प्रतिभाशाली युवा ने बचपन से ही देश के प्रति समर्पण व सेवा भाव होने के कारण विगत कुछ वर्ष से इसकी तैयारी की थी। परिजन व गांव से दूर प्रशिक्षण कैम्प वे तैयारी में जुटे थे। कुछ अवसरों में चूक जाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और वे सफल रहे। पिता सन्तोष सिंह कहते हैं कि उनके बेटे ने कड़ी मेहनत व इम्तिहान के बलबूते भारतीय सेना की सेवा प्राप्त की है। ज्यादातर युवा सक्षम होकर भी गलत राह का चयन कर अपना भविष्य खराब करते हैं।