- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Skill Development Training For Mentally Challenged Children And Their Parents
मानसिक कमजोर बच्चों व उनके पालकों का कौशल विकास प्रशिक्षण
बेमेतरा|राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार समावेशी शिक्षा अंतर्गत 2 से 6 मार्च तक 5 दिवसीय मानसिक विमंदित बच्चों व पालकों का कौशल विकास प्रशिक्षण बेमेतरा के टाउनहाॅल में दिया गया।
इसमें जिले के 55 बच्चों एवं उनके पालक-अभिभावक उपस्थित थे। कौशल विकास प्रशिक्षण बीआरपी समावेशी शिक्षा, चित्रकारी, साहित्यिक गतिविधियां, पेपर वर्क, मटके को सजाना, फूलों का गुलदस्ता बनाना, रंगोली बनाना, खेल को बढ़ावा देने के लिए फुटबाॅल, वालीबाॅल, हैंडबाॅल, कुर्सी दौड़, बैडमिंटन, साफ्टबाॅल खेल खिलाया गया। सायंकाल को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।