- Hindi News
- National
- Pandriya News Chhattisgarh News Soldiers Who Made Better Harmony In Election Were Honored
चुनाव में बेहतर सामंजस्य बनाने वाले जवानों को किया सम्मानित
पंडरिया| नगर के लोगों ने थाना परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने नगरीय, पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस द्वारा अपराध पर रोकथाम के साथ शांति व्यवस्था व बेहतर सामंजस्य बनाने पर नगर एसडीओ बेताल, थाना प्रभारी अनिल शर्मा सहित पुलिस जवानों का श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पार्षद सहित कांग्रेस, भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर राजवंत सिंह नप अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव गायकवाड़, नप उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, पार्षद शंकर राव, अनुराग शर्मा, श्याम धुलिया, चंदन मानिकपुरी, राजकुमार अनंत, वरिष्ठ कांग्रेस ग्रामीण नेता अश्वनी चन्द्रवंशी, नरेन्द्र चन्द्रवंशी, संतोष चन्द्रवंशी, आनंद सिंह मौजूद रहे।