- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Teacher Of Danda Dance Honored In Nagadbury Festival
नागाडबरी के उत्सव में डंडा नाच के गुरू का किया सम्मान
तार्रीभरदा| ग्राम नागाडबरी में होली उत्सव के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य गिरधर चंद्राकर थे। अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत तमोरा अजय निषाद ने की। विशेष अतिथि अशोक श्रवण,गोपाल यादव थे। डंडा नाच की पूर्ण वेशभूषा के साथ प्रस्तुति दी गई। डंडा के सातों विधा में नृत्य किया। अशोक श्रवण ने कहा कि विलुप्त होती नृत्य शैली को आगे बढ़ाने व संरक्षण करने में शिक्षक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र योगदान दे रहे हैं। 86 वर्ष के हनुमान साहू का मंडली की ओर सम्मान किया गया। वे बचपन से इस विधा में प्रस्तुति दे रहे हैं कलाकारों में हरिराम साहू, कोमल साहू, महात्मा यादव, केवल साहू,फत्तेलाल साहू, डामन सोनवानी, चुमन साहू, शेखर साहू, रविकांत यादव मौजूद रहे।