- Hindi News
- National
- Sahaspur Lohara News Chhattisgarh News Teachers Honored On Women39s Day At Sankal Kendra Oriya Kala
संकुल केंद्र उड़ियाकला में महिला दिवस पर शिक्षिकाएं हुई सम्मानित
सहसपुर लोहारा. महिलाओं को सम्मानित करते हुए अतिथि।
सहसपुर लोहारा|उड़ियाकला संकुल में महिला दिवस के अवसर पर सभी महिला शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच तमेश्वरी साहू, पंच नीरा साहू, संकुल के वरिष्ठ प्रधान पाठिका डीएन सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम में शिक्षिका रीना थवाईत, खिलेश्वरी साहू, लीला साहू, उषा जायसवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रमेशदास मानिकपुरी ने किया। वहीं संकुल से इंस्पायर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर में चयनित बालिका चांदनी साहू को विशेष सम्मान दिया गया।