पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawardha News Chhattisgarh News Vacation Till 31 No Salary To Guest Professor

31 तक अवकाश, अतिथि प्राध्यापक को वेतन नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के कारण प्रदेश के सभी कॉलेज व स्कूल में 13 से 31 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है। इस आदेश का पालन जिले के स्कूल के प्राचार्य, कॉलेज के प्राचार्य भी कर रहे हैं, लेकिन पीजी कॉलेज में इसी आदेश के चलते प्रभारी प्राचार्य डॉ.बीएस चौहान व सभी अतिथि प्राध्यापक, जनभागीदारी शिक्षक, स्ववित्तीय प्राध्यापक आमने-सामने हो गए हैं। इस संबंध में कॉलेज के 22 प्राध्यापक कलेक्टोरेट पहुंचे। शनिवार को शासकीय अवकाश होने के कारण वे ज्ञापन नहीं सौंप सके।

कॉलेज के अतिथि प्राध्यापक सुमित सूर्यवंशी, आशीष पांडेय ने बताया कि उच्च शिक्षा संचालनालय से जारी आदेश में स्पष्ट लिखा है कि अवकाश के दौरान सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ को नियमित रूप से उपस्थित होना है, लेकिन प्राचार्य द्वारा मौखिक रूप से आदेश दिया है कि 13 से 31 मार्च तक सेवा में उपस्थित न होने के लिए बाध्य किया जा रहा। इसके साथ ही उपस्थिति पंजी को दूसरे स्थान में छुपा दिया गया है। ऐसे में 22 प्राध्यापकों को 13 से 31 मार्च तक काम नहीं करने पर वेतन भी नहीं मिलेगा। इससे आर्थिक नुकसान होगा।

प्राचार्य बाेले- कक्षा लगेगी तो रुपए मिलेंगे

पीजी कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीएस चौहान का कहना है कि अतिथि प्राध्यापक को प्रति कक्षा के हिसाब से राशि दी जाती है। एक प्राध्यापक को एक दिन में 4 कक्षा लेना पड़ता है। ऐसे में इन्हें प्रति कालखंड के हिसाब से 200 रुपए दिया जाता है। लेकिन 13 से 31 मार्च के बीच क्लास ही नहीं लगेगी तो कैसे रुपए दिया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने अपने अन्य अधिकारियों से चर्चा की थी। दूसरे कॉलेज में यहीं नियम का पालन किया जा रहा है। वहीं परीक्षा ड्यूटी करने के लिए प्राध्यापक स्वतंत्र हैं।

पीजी व यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षा को छोड़ सभी स्थगित

दुर्ग के हेमचंद विवि ने 31 मार्च तक होने वाले वार्षिक परीक्षा को स्थगित कर दी है। इसमें केवल पीजी व यूजी के अंतिम वर्ष के परीक्षा को शामिल नहीं किया है। विवि ने इस संबंध में शुक्रवार को देर रात आदेश जारी किया है। 31 मार्च तक बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए समेत अन्य यूजी पाठ्यक्रम व पीजी पाठ्यक्रम अंतर्गत एमए, एमएससी के अंतिम वर्ष को छोड़ सभी कक्षाओं की परीक्षा अपने समय सारिणी अनुसार होगी। शनिवार को होने वाले पहले व दूसरे वर्ष की परीक्षा स्थगित थी।

पीजी कॉलेज में केवल अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित की जा रही।
खबरें और भी हैं...