व्यापमं की टीईटी परीक्षा स्थगित
कवर्धा|व्यापमं ने 22 मार्च को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा(टीईटी) को स्थगित कर दी है। इस संबंध में व्यापमं ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 13 से 31 मार्च तक प्रदेश के सभी स्कूल व कॉलेज कोरोना वायरस के संक्रमण व रोकथाम के कारण बंद रहेंगे। इस कारण परीक्षा स्थगित किया गया है। इस परीक्षा का आयोजन के संबंध में फिर से जानकारी दी जाएगी।