- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News What Is My Fault Pooja For Two And A Half Months Strangled The Corpse Into The Well After The Murder
मेरा क्या कसूर... ढाई माह की पूजा की गला घोंटकर हत्या के बाद लाश को कुएं में फेंका
निगेटिव न्यूज
िसर्फ वही नकारात्मक खबर जो आपको जानना जरूरी है
_photocaption_रात में मां के साथ सोई थी: पूजा के पिता पवन परते पेशे से मजदूर हैं। कमाने-खाने के लिए वह दूसरे राज्य गया था। हाेली के लिए दो दिन पहले गांव लौटा था। शनिवार रात पूजा अपनी मां के साथ सोई थी। वहीं उसकी बड़ी बहन, जो 3 साल की है, वह पिता के साथ सोई थी। सुबह जब नींद खुली तो पूजा बिस्तर पर नहीं थी। फिर खबर आई कि घर से कुछ दूर खेत के कुएं में बच्ची की लाश देखी गई।*photocaption*
_photocaption_कवर्धा|झलमला थाना क्षेत्र के ग्राम केमटिया डोंगरी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां के एक कुएं में रविवार सुबह ढाई माह की मासूम पूजा की लाश मिली, जिसे गला घोंटकर हत्या के बाद किसी ने फेंका था। सुबह खेतों में काम करने आए कुछ लोगों ने इसे देखा। मृत बच्ची के माता-पिता भी वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। शव के गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक अस्पताल बोड़ला के मरच्यूरी भेजा गया।
*photocaption*