- Hindi News
- National
- Kawardha News Chhattisgarh News Women Are Not Getting Success In Any Field Everywhere Chandrakar
महिलाएं किसी से भी क्षेत्र में पीछे नहीं हर जगह सफलता मिल रही: चंद्राकर
शनिवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग व बाल अधिकार संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर व जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता चन्द्राकर ने कहा कि आज आधुनिकता के युग मे महिलाएं किसी से पीछे नहीं है।
महिलाओं की भागीदारी राजनीति से लेकर प्रशासनिक सेवा, कृषि, व्यापार में देखने को मिल रहा। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण कबीरधाम जिला में आज ज्यादातर पदों पर महिलाएं सुशोभित है। जिला पंचायत अध्यक्ष महिला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष महिला, 4 जनपद अध्यक्ष महिला, 3 नगर पंचायत अध्यक्ष महिला है। इसी प्रकार तुकाराम चन्द्रवंशी ने कहा कि हम नारी शक्ति की भावना और उपलब्धि को सलाम करते है।
आज के समय मे महिला निर्भर नही बल्कि वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र है। पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी है। कार्यक्रम समापन में पौधरोपण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, जनपद उपाध्यक्ष मंजू, नरेंद्र चंद्रवंशी, संदीप ठाकुर, भोला चंद्रवंशी, रोहित चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी उपस्थित थे।
कवर्धा. कार्यक्रम के समापन में पौधरोपण किया गया।