- Hindi News
- National
- Pandriya News Chhattisgarh News Women Are Working In Every Field On Par With Men Vivekananda Sinha
पुरुष के बराबरी में महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रहीं: विवेकानंद सिन्हा
महिला दिवस के मौके पर पंडरिया थाना में महिलाओं को सम्मान देने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा व उनकी प|ी, एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एसडीअोपी पंडरिया एनके वेंताल, थाना प्रभारी अनिल शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजी ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी से पीछे नहीं है। महिलाएं पुरुष के बराबरी में काम कर रहीं है। पुलिस विभाग में भी कई महिलाकर्मी बेहतर कार्य कर रहीं है। इसी प्रकार आईजी के प|ी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। समापन कार्यक्रम में नगर के स्वच्छता कार्य, महिला समूह कार्यकर्ता,स्वास्थ्य विभाग तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।इसके बाद क्षेत्र में पर्यावरण के लिए काम कर रहीं पर्यावरण समिति पंडरिया ने पौधरोपण कराया। पौधरोपण कार्यक्रम में आईजी समेत पुलिस विभाग के अफसर मौजूद थे।
पंडरिया. आईजी विवेकानंद सिन्हा ने महिलाओं को सम्मानित किया।